पलामू: DC ने भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Palamu: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला भू-अर्जन एवं विशेष भू-अर्जन से संबंधित...

DC ने भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Palamu: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला भू-अर्जन एवं विशेष भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संचालित भू-अर्जन मामलों की प्रखंडवार समीक्षा की गई. इस दौरान कुल प्राप्त मामलों की संख्या, लाभुकों की संख्या, निष्पादित एवं लंबित मामलों की स्थिति के साथ-साथ लंबित मामलों के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई.

लाभुकों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाएगा 

DC ने संबंधित पदाधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए. साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, विभिन्न अंचलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ : कोडरमा: कोलटेक्स के पास ट्रैक्टर का टायर फटा, सड़क पर लगा लंबा जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *