Chaibasa: स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘मिशन उदय’ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर कराईकेला निवासी नितेश कुमार मंडल को सम्मानित किया गया. उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नकटी (स्वास्थ्य केंद्र) के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य, मलेरिया एवं अन्य जनस्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया.
प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न से किया गया सम्मानित
CS सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जिला प्रशासन ने नितेश कुमार मंडल को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. अधिकारियों ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
समारोह में मौजूद लोगों ने नितेश कुमार मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं को समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी तरह जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहेंगे.
