सरायकेलाः कराईकेला थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, रथ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर बनी रणनीति

Saraikela: 15 जुलाई को आयोजित होने वाले भगवान श्रीजगन्नाथ के नेत्र उत्सव तथा 16 जुलाई को निकलने वाली रथ यात्रा के सफल,...

सरायकेला
कराईकेला थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Saraikela: 15 जुलाई को आयोजित होने वाले भगवान श्रीजगन्नाथ के नेत्र उत्सव तथा 16 जुलाई को निकलने वाली रथ यात्रा के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को कराईकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

बैठक में दोनों धार्मिक आयोजनों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा हुई. थाना प्रभारी प्यारे हसन ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही पर्व सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है.

सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान रथ यात्रा के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

ALSO READ: गुमला: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *