Chakradharpur: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को अपने दो दिवसीय पश्चिमी सिंहभूम प्रवास के तहत चक्रधरपुर पहुंचे. उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला.
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने किया स्वागत
चक्रधरपुर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया, स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था.
संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बाबूलाल मरांडी पश्चिमी सिंहभूम जिले में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे.
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर
बाबूलाल मरांडी अपने प्रवास के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी विचार-विमर्श करेंगे. साथ ही क्षेत्र से जुड़े जनसरोकार के मुद्दों पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है.
ALSO READ: आवंटित दुकान किराये पर देकर खुद बाहर चला रहे थे कारोबार, रांची नगर निगम ने चिन्हित किया 33 दुकान
दौरे से कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह
BJP नेताओं का कहना है कि बाबूलाल मरांडी का यह दौरा पश्चिमी सिंहभूम में संगठन को नई ऊर्जा देगा, उनका मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत होगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी.
