चाईबासा: अब गंदगी नहीं, दिखेगी स्वच्छता की तस्वीर… नकटी बाजार के लिए बनी नई व्यवस्था

West singhbhum : बंदगांव प्रखंड के ग्राम नकटी स्थित साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया. अभियान...

West singhbhum
नकटी बाजार की हुई विशेष सफाई

West singhbhum :  बंदगांव प्रखंड के ग्राम नकटी स्थित साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया. अभियान में नकटी पंचायत के मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, ग्राम मुंडा वीरसिंह गागराई और ग्रामीणों ने मिलकर पूरे बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई की. ग्रामसभा के निर्णय के अनुसार बाजार परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पांच सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई है. ये सफाईकर्मी प्रत्येक सप्ताह सोमवार और बुधवार को बाजार क्षेत्र की सफाई करेंगे.

बाजार में कचरे की समस्या से परेशान थे ग्रामीण

नकटी में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है. बाजार समाप्त होने के बाद कई दुकानदार कचरा वहीं छोड़ देते थे, जिससे पूरा बाजार परिसर गंदगी से भर जाता था.कचरे के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी समस्या के समाधान के लिए ग्रामसभा ने नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया.

नकटी ग्राम सभा बाजार स्वच्छता समिति” का गठन

बाजार की सफाई व्यवस्था को स्थायी रूप देने के लिए ग्राम मुंडा, मानकी, नकटी पंचायत के मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई और ग्रामसभा की सर्वसम्मति से “नकटी ग्राम सभा बाजार स्वच्छता समिति” का गठन किया गया. समिति प्रत्येक सप्ताह हाट बाजार में दुकानदारों से स्वच्छता शुल्क का संग्रह करेगी. इसी राशि से बाजार परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जाएगी.

ग्रामीणों ने सहयोग की अपील की

ग्रामीणों ने इस पहल को स्वच्छ और सुंदर बाजार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. उन्होंने सभी दुकानदारों और आम लोगों से बाजार परिसर को साफ रखने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की.

ALSO READ: BIT मेसरा ने की 72वें स्थापना दिवस समारोह की घोषणा, राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *