Click Here
Click Here
Click Here

नेतरहाट में राज्य युवा आयोग की अहम बैठक, युवाओं से जुड़े 16 प्रस्तावों को मंजूरी

नेतरहाट : झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथि शाला में आयोजित की गई. बैठक की...

नेतरहाट :  झारखंड राज्य युवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय अतिथि शाला में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की. इस अवसर पर आयोग के सदस्य विशाल अंबर तिर्की और सदस्य सचिव वेद रत्न मोहन भी मौजूद रहे. बैठक में युवाओं के हित से जुड़े कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. आयोग ने कहा कि राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.

Also Read : इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, शादी से इनकार पर प्रेमी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल

नेतरहाट में होटल निर्माण की होगी जांच

बैठक में नेतरहाट क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े होटल निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. स्थानीय युवाओं ने आरोप लगाया कि होटल उद्योग की आड़ में आदिवासी समुदाय की जमीनों पर कब्जे की कोशिशें हो रही हैं. इस पर आयोग ने पिछले पांच वर्षों में बने सभी निजी होटलों की जमीन, निर्माण प्रक्रिया और कानूनी स्वीकृतियों की जांच कराने की अनुशंसा की. साथ ही पर्यटन और पर्यावरण से जुड़े नियमों के पालन की भी जांच कराने की बात कही गई.

Also Read : झारखंड CID की कार्रवाई: डिजिटल अरेस्ट कर 38 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जमशेदपुर से तीन गिरफ्तार

स्थानीय युवाओं को रोजगार और नई युवा नीति की तैयारी

बैठक में नेतरहाट में सफारी संचालन में स्थानीय युवाओं को अवसर देने का सुझाव भी दिया गया, ताकि रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें. इसके अलावा आयोग ने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची के साथ MoU के प्रारूप को मंजूरी दी, जिसके तहत राज्य की नई युवा नीति का मसौदा तैयार किया जाएगा. साथ ही युवाओं के बीच नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा देने और सेना भर्ती व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रांची के ग्रामीण क्षेत्र और बोकारो में अध्ययन केंद्र शुरू करने का निर्णय भी लिया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *