Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: रविवार से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 3.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

1249 बूथों पर रहेगी व्यवस्था , 2498 टीमें होंगी तैनात Hazaribagh: हजारीबाग जिले में पल्स पोलियो (Pulse Polio) अभियान की शुरूआत रविवार,...

Hazaribagh: Pulse polio campaign to begin on Sunday, 3.12 lakh children to be administered life-saving doses
  • 1249 बूथों पर रहेगी व्यवस्था , 2498 टीमें होंगी तैनात

Hazaribagh: हजारीबाग जिले में पल्स पोलियो (Pulse Polio) अभियान की शुरूआत रविवार, 28 जून से होगी. अभियान के तहत जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के 3,12,306 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद ने बताया कि अभियान के पहले दिन 28 जून को बूथ डे मनाया जाएगा. जिले भर में 1249 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी. इसके लिए 2498 स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों की टीम तैनात रहेगी, जबकि पूरे अभियान की निगरानी 250 सुपरवाइजर करेंगे.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने महागठबंधन में समन्वय समिति के गठन की मांग उठाई, भेजे तीन नाम

29 और 30 जून को घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

अभियान के दूसरे और तीसरे दिन 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे. इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छूटे हुए बच्चों तक पहुंचेंगी.

अभिभावकों से की गई सहयोग की अपील

सिविल सर्जन (Civil Surgeon) डॉ. अशोक कुमार एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं. उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना बेहद जरूरी है. स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहियाएं और अन्य सहयोगी संस्थाएं भी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी.

यह भी पढ़ें: मानसून की सक्रियता बढ़ी : झारखंड में झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार, अगले कुछ दिनों में गिरेगा पारा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *