Chakardharpur: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंप रोड, चक्रधरपुर में मंगलवार को आयोजित वंदना सभा का शुभारंभ चक्रधरपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हेड कांस्टेबल बालचंद साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने अतिथि का परिचय कराया और उनके शिक्षा के क्षेत्र, विशेषकर विद्या भारती से जुड़े योगदान की सराहना की. इसके बाद आचार्य सौभिक घटक ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. अपने संबोधन में बालचंद साहू ने विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें विद्यालय आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई. उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उत्कृष्ट संस्कार भी मिलते हैं. उन्होंने छात्रों से गुरुजनों और माता-पिता की आज्ञा का पालन करने तथा जीवन में अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया.
मानव तस्करी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की दी सलाह
उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को मानव तस्करी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें. किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) तथा रेल क्षेत्र में होने पर 139 पर कॉल कर सहायता प्राप्त करने की अपील की.इस अवसर पर विद्यालय की आचार्याएं जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, सुलेखा टुडू, सुचित्रा मुंडरी, चांदनी जोंको एवं जयंती तांती सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.
ALSO READ : चाईबासा: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, सरकार हर मोर्चे पर विफल
