झारखंड में बारिश की भारी कमी, 24 जिलों में सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश

Ranchi : झारखंड में बारिश के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. राज्य के सभी 24 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य स्तर...

बारिश

Ranchi : झारखंड में बारिश के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. राज्य के सभी 24 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य स्तर से काफी नीचे चल रही है. जिससे खेती-किसानी पर संकट के बादल मंडराने लगे है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे राज्य में औसतन 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. बारिश के मामले में गढ़वा जिला सबसे फिसड्डी साबित हुआ है. जहां सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश हुई है. वहीं, चतरा जिले में 68 प्रतिशत कम वर्षा हुई है. कोडरमा में 62 प्रतिशत और पाकुड़ में 59 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है. देवघर में 56 और हजारीबाग में 51 फीसदी कम बारिश हुई है.

कृषि और जल-स्तर पर मंडराता संकट

मानसून की यह सूखी चाल सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र को प्रभावित कर रही है. धान की बुआई का समय तेजी से बीत रहा है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण किसान अपनी मुख्य फसल को लेकर डरे हुए है. सिंचाई की कमी के कारण फसलें सूखने की कगार पर है. इतना ही नहीं, बारिश की इस कमी से जल-स्तर गिरने का खतरा भी बढ़ गया है.

तुलनात्मक स्थिति : कहीं राहत, कहीं आफत

सरायकेला-खरसावां में 20 प्रतिशत, सिमडेगा में 21 प्रतिशत, और दुमका व रांची में क्रमश : 22-22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और गिरिडीह जैसे जिलों में भी 40 से 45 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है.

क्या कहते है मौसम विशेषज्ञ

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून ट्रफ की स्थिति और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्रों की कमी के कारण झारखंड में इस बार अपेक्षित बारिश नहीं हो पा रही है. पिछले कुछ वर्षों में मानसून के पैटर्न में आए इस बदलाव ने मौसम चक्र को प्रभावित किया है. कृषि विभाग की ओर से किसानों को कम पानी वाली फसलों को अपनाने की सलाह दी जा रही है. झारखंड की अधिकांश आबादी मानसून की बारिश पर निर्भर है. ऐसे में आने वाले दिनों में अगर बारिश में सुधार नहीं हुआ, तो स्थिति विकट हो सकती है.

 

ALSO READ : झारखंड में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जारी हुआ येलो अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *