कोडरमा : शादी के दो महीने के बाद अपने चचेरे भाई के साथ घर से भागते पकड़ी गई युवती

Koderma : जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शादी के महज दो महीने बाद...

Koderma : जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता अपने चचेरे भाई के साथ घर छोड़कर जाने की कोशिश कर रही थी. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में युवती ने चार साल से प्रेम संबंध होने की बात कही. अब दोनों परिवारों के बीच भाई-बहन के विवाह की चर्चा होने से मामला और भी विवादों में आ गया है. मामला झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 का है.

प्रेमी के साथ भाग रही थी प्रेमिका, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों के अनुसार, युवती की शादी दो महीने पहले हुई थी. बीती रात वह अपने चचेरे भाई के साथ घर छोड़कर जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था. उसने यह भी कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अब उसी युवक से शादी करना चाहती है. वहीं युवक ने दावा किया कि युवती अपनी इच्छा से उसके साथ आई थी. बताया जा रहा है कि युवती अपने साथ कुछ जेवर और करीब ढाई हजार रुपये भी लेकर निकली थी. घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए. मामले को लेकर पंचायत स्तर पर भी चर्चा हुई. फिलहाल पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. चूंकि दोनों युवक – युवती आपस में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं, इसलिए मामला सामाजिक और कानूनी दोनों दृष्टि से संवेदनशील माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Also Read : लालू प्रसाद यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *