मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. सीएम उनकी...

Chief Minister Hemant Soren paid tribute to former minister late Mannan Mallick.

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. सीएम उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर दिवंगत मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. सीएम ने कहा कि वे लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे, उन्होंने झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया. उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है. उनका निधन अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी सदैव महसूस होगी.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग-सिमरिया सड़क जाम से कोयला परिवहन ठप, ऊर्जा संयंत्रों पर मंडराया संकट, पांच दिनों से फंसे सैकड़ों ट्रक, चालकों के सामने भोजन-पानी का संकट, आमजन भी बेहाल

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के परिजनों से की मुलाकात

सीएम एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना ने इस दौरान पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की तथा उनको ढांढ़स बंधाया. उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. मंगलवार की सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *