Jamtara : समाहरणालय सभागार में आयोजित राजस्व समीक्षा बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया. पारंपरिक ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों को भरने में धीमी प्रगति और अन्य राजस्व कार्यों में उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने नारायणपुर अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने तथा उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया.
DC ने दिया अंचल अधिकारियों को निर्देश
DC ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों को नियमानुसार शीघ्र भरा जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामलों में बिना उचित कारण आवेदन अस्वीकृत नहीं किए जाएं. यदि अनावश्यक रूप से आवेदन खारिज करने की शिकायत मिली तो संबंधित अंचल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसके अलावा किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई.
Also Read : जामताड़ा : परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा मेला का हुआ शुभारंभ, लोगों को दी गई परिवार नियोजन की जानकारी
