मन्नान मल्लिक के रूप में बुझ गया धनबाद के मजदूरों का मसीहा, राहुल गांधी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ranchi: झारखंड के कद्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. लोकसभा...

Mannan Mallick, the messiah of Dhanbad's laborers, died; Rahul Gandhi paid a heartfelt tribute.

Ranchi: झारखंड के कद्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मन्नान मल्लिक के जीवन को जनसेवा की एक अद्वितीय मिसाल बताया है. राहुल गांधी ने मन्नान मल्लिक के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन धनबाद की जनता और कोयलांचल के मजदूरों के अधिकारों की रक्षा में समर्पित कर दिया. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मन्नान जी का जाना सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि जमीनी राजनीति की बड़ी क्षति है. एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा.

यह भी पढ़ें: धागों से बुना आत्मनिर्भरता का सफर: भारत टेक्स 2026 में दुनिया को लुभा रही झारखंड की समृद्ध विरासत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *