Hazaribagh: जिला प्रशासन, हजारीबाग एवं जिला खेल कार्यालय, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ. 12 जुलाई से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया.
उपायुक्त ने खिलाड़ियों का किया सम्मानित
समापन समारोह में उपायुक्त हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम तथा हजारीबाग बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव यशबीर जग्गी ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹5,000, द्वितीय पुरस्कार ₹2,500 तथा तृतीय पुरस्कार ₹1,500 के साथ ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए. इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएँ एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि जिले की प्रतिभाएँ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें.
विभिन्न वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले
प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एवं बालिका एकल और युगल, तथा ओपन पुरुष एवं महिला एकल एवं युगल वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए. खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, खेल भावना एवं उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
अंडर-19 बालक एकल:
प्रथम– आदृत मलिक
द्वितीय– आरव अनिनन पाण्डेय
तृतीय– रूपम राय गुप्ता
अंडर-19 बालक युगल:
प्रथम– आदृत मलिक एवं आरव पाण्डेय
द्वितीय– सुजीत सिन्हा एवं उत्तम पासवान
तृतीय– कुसाग्र एवं सत्य कुमार
अंडर-19 बालिका एकल:
प्रथम– आराध्या तिवारी
द्वितीय– अवनी खंडेलवाल
तृतीय– मानवी श्रीवास्तव
अंडर-19 बालिका युगल:
प्रथम– अनन्या गिरिराज एवं आराध्या तिवारी
द्वितीय– अवनी खंडेलवाल एवं दिलकशा कुमारी
तृतीय– श्रेस्ती सिन्हा एवं दर्शना तिवारी
ओपन पुरुष एकल:
प्रथम– नील
द्वितीय– निहाल
तृतीय– पृथ्वी चंद्र सूर्य
ओपन महिला एकल:
प्रथम– रूपांशु कुमारी
द्वितीय– निष्ठा राणा
तृतीय– हॉली साक्षी रोवा
ओपन महिला युगल:
प्रथम– रूपांशु कुमारी एवं सुजाता कुमारी
द्वितीय– आशवी सिंह एवं अपराजिता
तृतीय– निष्ठा राणा एवं हॉली साक्षी रोवा
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल
कार्यक्रम के अंत में जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले हजारीबाग बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव यशबीर जग्गी, सभी निर्णायकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करती हैं.
