Ranchi : मोरहाबादी में लालपुर थाना के ड्राइवर को थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. एसएसपी SSP राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी SP पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्राम उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि मंगलवार को मोरहाबादी मैदान के समीप पार्क प्राइम होटल के पास वाहन जांच के दौरान एक थार चालक ने लालपुर थाना की गश्ती टीम के चालक को कुचलने का प्रयास किया था. घटना में घायल चालक राजेश सिंह को सर और पैर में चोटें आई. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह देते हुए छुट्टी दे दी.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, लालपुर थाना की पुलिस मोरहाबादी मैदान के पास नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक महिंद्रा थार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखी. जिसका शीशा भी टूटा हुआ था. पुलिसकर्मियों ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय अचानक तेज गति से वाहन आगे बढ़ा दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक ने सीधे लालपुर थाना के चालक राजेश सिंह को टक्कर मार दी. वाहन उनके पैर पर चढ़ गया. जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सर में गंभीर चोट लगी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया.
ALSO READ : शादी की बात छिपाकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म, HC ने कहा- धोखा देकर ली गई सहमति अपराध की श्रेणी में
