Giridih: बेंगाबाद मुख्य बाजार स्थित सर्कस मैदान के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार में आग लगा दी. देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और पूरी तरह राख हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. वाहन मालिक माशूम कुमार ने बताया कि वह 13 जुलाई को तिसरी से लौटे थे और अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी. मंगलवार देर रात अचानक अज्ञात लोगों ने उनकी कार में आग लगा दी. जब तक उन्हें घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी. स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुकी थी. घटना के बाद वाहन मालिक ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. उन्होंने मामले की सूचना बेंगाबाद थाना पुलिस को दे दी है.
गिरिडीह: असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाई, मौके पर पहुंची पुलिस
Giridih: बेंगाबाद मुख्य बाजार स्थित सर्कस मैदान के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति...
सम्बंधित ख़बरें
