पलामू : महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Palamu : जिला के पांकी पीपराताड़ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां रहने वाले...

आत्महत्या

Palamu : जिला के पांकी पीपराताड़ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां रहने वाले सतीफ अंसारी की पत्नी रुकेजा बीबी ने बीती रात गंभीर मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की भनक लगते ही सुबह स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतका के घर पर उमड़ पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इस मामले की जानकारी स्थानीय पीपराताड़ थाना पुलिस को दी.

पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

​सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा के बाद तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. जहां फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. इधर घटना के बाद से ही पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन और कानूनी जांच में जुट गई है. पीपराताड़ थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है. हालांकि मामले का असली और पूरी तरह से खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

 

ALSO READ : फाइलों में दफन हुआ सुगिया कोल ब्लॉक, 16 करोड़ की बैंक गारंटी भी जब्त, सिस्टम की सुस्ती ने निगला 2.06 मिलियन टन का कोयला भंडार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *