लोहरदगा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Lohardaga: लोहरदगा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 ग्राम ब्राउन...

Lohardaga
25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Lohardaga: लोहरदगा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार दोनों आरोपी अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से ब्राउन शुगर का परिवहन कर रहे थे.

 सूचना के आधार पर हुई कारवाई  

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि चन्दवा-लोहरदगा मुख्य मार्ग से ब्राउन शुगर की खेप खरीद-बिक्री के लिए ले जाई जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया और सत्यापन के बाद कार्रवाई शुरू की गई.चन्दवा-लोहरदगा रोड स्थित मानती पेट्रोल पंप के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई. इसी क्रम में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये की आंकी जा रही है

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षत कुमार (21 वर्ष), पिता स्वर्गीय अजय प्रसाद तथा रोहित कुमार (24 वर्ष), पिता अरुण मिस्त्री के रूप में हुई है. दोनों आरोपी लातेहार जिले के चन्दवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं.पुलिस ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ में मार्क-ए के रूप में 17 ग्राम तथा मार्क-बी के रूप में 8 ग्राम ब्राउन शुगर स्टोन शामिल है. दोनों नमूनों को विधिवत जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है. बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से है या नहीं तथा यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

आरोपियों को गिरफ्तार कर शुरू हुई आगे की कारवाई 

इस मामले में कुडू थाना कांड संख्या 65/26, 14 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b), 21(b), 22(b) और  29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में कुडू थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, चांपी पुलिस पिकेट प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत होरो, पुलिस अवर निरीक्षक जेनी सुधा तिग्गा सहित कुडू थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

नशा विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा

ALSOलोहरदगा पुलिस ने कहा कि जिले में नशा विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *