रांची: जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा बुंडू, विधायक विकास मुंडा ने खींचा भगवान का रथ

Ranchi: बुंडू की ऐतिहासिक भगवान श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में संपन्न हुई. जय जगन्नाथ के...

Ranchi
जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Ranchi: बुंडू की ऐतिहासिक भगवान श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में संपन्न हुई. जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा के रथ को खींचकर राधा रानी मंदिर से मौसीबाड़ी मंदिर तक पहुंचाया. पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला.

तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने खींचा रथ

रथ यात्रा में तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र उरांव, विधायक के सहयोगी प्रदीप मुंडा, दिनेश जायसवाल, आनंद साहू, अरविंद कुमार, मौसीबाड़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण महतो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे.

रथ यात्रा के साथ शुरू हुआ बुंडू रथ मेला 2026

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के साथ ही बुंडू रथ मेला 2026 का शुभारंभ हो गया. यह मेला 16 जुलाई से 24 जुलाई तक मौसीबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा.. इस वर्ष मेले में पहली बार जलपरी (मरमेड) शो आकर्षण का केंद्र रहेगा. इसके अलावा बड़े-बड़े झूले, मीना बाजार, बच्चों के मनोरंजन के साधन, खान-पान की दुकानें और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं.

तीन दिवसीय हरि कीर्तन का होगा आयोजन

धार्मिक कार्यक्रमों के तहत मेले के दौरान तीन दिवसीय भव्य हरि कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इसमें विभिन्न कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

रथ यात्रा और मेले को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मेला परिसर और रथ यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में आयोजन में शामिल हो सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *