पलामू: पॉक्सो एक्ट का आरोपी टेम्पू चालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Palamu: पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी टेम्पू चालक को गिरफ्तार करने में सफलता...

पॉक्सो एक्ट का आरोपी टेम्पू चालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Palamu: पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी टेम्पू चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नावाबाजार थाना में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी टेम्पू चालक नेहाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

ALSO READ : लोहरदगा : भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, दर्शन मंडप में विराजमान हुए महाप्रभु

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *