रांची में आयकर विभाग की कार्रवाई: पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, Tax चोरी का आरोप

Ranchi: राजधानी रांची में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने Tax चोरी के गंभीर आरोपों के तहत शहर के...

रांची में आयकर विभाग की कार्रवाई: पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, TAX चोरी का आरोप
रांची में आयकर विभाग की कार्रवाई: पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, TAX चोरी का आरोप

Ranchi: राजधानी रांची में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने Tax चोरी के गंभीर आरोपों के तहत शहर के नामचीन बिल्डरों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के मुख्य दायरे में पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप शामिल हैं. आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने इन कंपनियों के कार्यालयों के साथ-साथ इनके पार्टनर्स और डायरेक्टर के निजी ठिकानों पर भी दबिश दी है.

वास्तविक आमदनी छिपाने और कर चोरी का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग को लंबे समय से इन बिल्डरों द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी को छिपाने और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी करने की सूचनाएं मिल रही थीं. वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं के पुख्ता इनपुट मिलने के बाद अनुसंधान शाखा ने इस कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की और एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की.आयकर विभाग की टीम ने पनास रियल्टर्स के रातू रोड स्थित मुख्य कार्यालय में धावा बोला, जो मोदी हाइट्स भवन में स्थित है. कार्यालय में मौजूद तमाम वित्तीय दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और डिजिटल डिवाइस को अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही कंपनी के प्रमुख पार्टनर्स के आवासों और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है.

Also Read: हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

रांची में चल रहे हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स

पनास रियल्टर्स रांची के रियल एस्टेट क्षेत्र का एक बड़ा और चर्चित नाम है. वर्तमान में इस ग्रुप की कई बड़ी और प्रीमियम आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाएं रांची के प्राइम लोकेशंस पर चल रही हैं. समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की छापेमारी और दस्तावेजों की स्क्रूटनी जारी है. विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई के पूरा होने के बाद ही छिपाई गई अघोषित आय और टैक्स चोरी के सटीक आंकड़ों का खुलासा हो सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *