हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

Ranchi: जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने राघवेंद्रकुमार उर्फ रविंद्र कुमार...

arested

Ranchi: जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने राघवेंद्रकुमार उर्फ रविंद्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) को गिरफ्तार कर लिया है. सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उक्त दोनेां आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. इसके पूर्व कुछ आरोपियों ने कोर्ट तथा कुछ आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया था. इसके पूर्व डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी राहुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके द्वारा वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया था. सिटी एसपी ने बताया कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी का गठन भी किया गया था.

चापड़ पहले ही कर लिया गया था बरामद

इस मामले, में मुख्य आरोपी राहुल दुबे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया हुआ चापड़ भी बरामद कर लिया था. सिटी एसपी के अनुसार राहुल दुबे का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं.

AlsoRead:पटना हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ऐसे मामलों में जजों को संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए फैसला

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *