Palamu : जिले में बुधवार को ड्यूटी के दौरान महिला होमगार्ड जवान पूनम कुमारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं और घायल हो गईं.
ड्यूटी के बीच महिला होमगार्ड हुई बेहोश, इलाज जारी
बताया जा रहा है कि गर्मी और बीपी लो होने के कारण वह बेहोश हुई होंगी. घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य होमगार्ड जवानों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका. घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों ने उनके परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और महिला जवान की देखरेख व इलाज में जुट गए हैं.
Also Read : लोहरदगा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
