सरायकेला: ‘दूसरी महिला के साथ पकड़े गए पति’… गम्हरिया ब्लॉक परिसर में पत्नी के हंगामे से मची अफरा-तफरी

सरायकेला: ‘दूसरी महिला के साथ पकड़े गए पति’… गम्हरिया ब्लॉक परिसर में पत्नी के हंगामे से मची अफरा-तफरी Saraikela-Kharsawan: गम्हरिया प्रखंड कार्यालय...

Seraikela
दूसरी महिला संग पति को देख पत्नी ने किया हंगामा

सरायकेला: ‘दूसरी महिला के साथ पकड़े गए पति’… गम्हरिया ब्लॉक परिसर में पत्नी के हंगामे से मची अफरा-तफरी
Saraikela-Kharsawan: गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर बुधवार दोपहर पारिवारिक विवाद का अखाड़ा बन गया. पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने जमकर हंगामा कर दिया. देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और करीब 20 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

सूचना मिलते ही ब्लॉक पहुंची पत्नी

जानकारी के अनुसार, गम्हरिया निवासी पीहू सेन को लंबे समय से अपने पति अमित सेन पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक था. बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके पति उक्त महिला के साथ गम्हरिया ब्लॉक परिसर में मौजूद हैं. इसके बाद पीहू सेन तुरंत वहां पहुंचीं और पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया.

नोकझोंक के बाद मारपीट तक पहुंचा मामला

पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ने के बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला गाली-गलौज व मारपीट तक पहुंच गया. ब्लॉक परिसर में मौजूद लोग तमाशा देखने के लिए जुट गए. कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में भी कैद किया.

हंगामे से कुछ देर प्रभावित हुआ सरकारी कामकाज

पति-पत्नी के विवाद के कारण ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आवेदकों और राहगीरों की भीड़ लगने से कुछ देर के लिए सरकारी कामकाज भी प्रभावित हुआ. स्थिति बिगड़ती देख ब्लॉक कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया और परिसर से बाहर जाने को कहा.

पत्नी ने पहले भी शिकायत करने का लगाया आरोप

पीहू सेन ने आरोप लगाया कि उनके पति का दूसरी महिला से संबंध है और इसकी शिकायत वह पहले भी थाने में कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि बुधवार को उन्होंने पति को फिर उसी महिला के साथ पकड़ा.वहीं पति अमित सेन ने पत्नी के आरोपों को निराधार बताया है. पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: हत्या मामले में पीड़ित परिवार को मिला न्याय, आरोपी जाएंगे जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *