बोकारो परिसदन में झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक संपन्न, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन और जनहित योजनाओं की हुई समीक्षा

Bokaro: बोकारो परिसदन के सभागार में बुधवार को झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक सभापति सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं...

बोकारो परिसदन में विभागीय मामलों की समीक्षा करती सदाचार समिति
बोकारो परिसदन में विभागीय मामलों की समीक्षा करती सदाचार समिति

Bokaro: बोकारो परिसदन के सभागार में बुधवार को झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक सभापति सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं सदस्य सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा आधारित नियुक्ति, पेंशन प्रकरणों तथा जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करना था.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, पेंशन प्रकरणों के निष्पादन, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों तक उनकी प्रभावी पहुंच की विभागवार समीक्षा की गई. इस क्रम में स्थापना उप समाहर्ता ने वर्ष 2023 से 2026 तक अनुशंसित कुल 80 मामलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोई भी मामला लंबित नहीं है. सभापति रामचंद्र सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा विभागवार अद्यतन प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.

विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. समिति सदस्यों ने विभागवार प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया.

ALSO READ: गिरिडीह: NH-2 पर बाइक सवार की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने कहा- सड़क हादसे में हुई घटना

जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पवन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी जिला स्थापना पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (चास) राम प्रवेश राम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत, सदर अस्पताल बोकारो के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *