रांची: बुंडू रथ यात्रा को लेकर तैयारी तेज, पुलिस-प्रशासन ने संभाली कमान; सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद

Bundu: रथ यात्रा महोत्सव को लेकर बुंडू में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को...

Ranchi
बुंडू में रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
Bundu:  रथ यात्रा महोत्सव को लेकर बुंडू में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को अनुमंडल प्रशासन की टीम ने पूरे रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की.

बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी. इसके लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि बड़े वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए जाएंगे, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

सुरक्षा के लिए तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल

एसडीपीओ ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों समेत प्रमुख क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है.

लोगों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें तथा रथ यात्रा को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करें.

ALSO READ: गिरिडीह मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *