चाईबासा: हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने फूंका DFO का पुतला, वन विभाग ने झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा

Chaibasa: नोवामुंडी वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार उत्पात से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया. बड़ा पासेया...

DFO का पुतला दहन कर विरोध जताते ग्रामीण
DFO का पुतला दहन कर विरोध जताते ग्रामीण

Chaibasa: नोवामुंडी वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार उत्पात से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया. बड़ा पासेया के डूगुडबासा गांव में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसके बाद चाईबासा DFO का पुतला दहन कर वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से हाथियों का झुंड गीति केंदु गांव के आसपास डेरा जमाए हुए था. हाथी शाम होते ही गांवों में पहुंचकर धान, मक्का, सब्जी सहित अन्य फसलों को नष्ट कर रहे थे, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था.

17 जुलाई को वन विभाग कार्यालय घेराव की चेतावनी

ग्रामीणों ने फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने, हाथियों को क्षेत्र से हटाने और प्रभावित परिवारों को सहायता देने की मांग की. मानसिंह तिरिया ने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर 17 जुलाई को चाईबासा वन विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा. इधर, वन विभाग की टीम ने देर रात अभियान चलाकर हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया है. वन विभाग के अनुसार सभी हाथियों को जंगल की ओर भेज दिया गया है. इसके बावजूद एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम गांव में मौजूद है और ड्रोन के माध्यम से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ALSO READ: चाईबासा: हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने फूंका DFO का पुतला, वन विभाग ने झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *