Jamtara: बानरनाचा पंचायत अंतर्गत आसना गांव में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है. गांव में नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना होने से बिजली आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो के प्रति आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग पर त्वरित पहल करते हुए क्षेत्र की समस्या का समाधान कराया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी.
लो-वोल्टेज और बिजली बाधित होने की समस्या से मिलेगी राहत
ग्रामीणों का कहना है कि नया ट्रांसफॉर्मर लगने से लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी. इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों, विद्यार्थियों और छोटे व्यवसायियों को भी लाभ होगा. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्य आगे भी इसी गति से जारी रहेंगे और जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार होगा.
ALSO READ: पाकुड़: नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप, राशि वापसी की मांग पर विवाह भवन में हंगामा
