IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन बुधवार को लॉन्च, यूजर्स को ट्रायल के लिए कराया गया उपलब्ध, किए गए हैं कई बदलाव

Delhi: रेल यात्रियों को बेहतर टिकट बुकिंग अनुभव देने के लिए आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन बुधवार को लॉन्च कर...

The beta version of IRCTC's new website was launched on Wednesday, making it available for users to trial, with several changes.

Delhi: रेल यात्रियों को बेहतर टिकट बुकिंग अनुभव देने के लिए आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन बुधवार को लॉन्च कर दिया गया. नई वेबसाइट को यूजर्स के लिए ट्रायल के तौर पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि यात्री इसके नए डिजाइन और सुविधाओं का अनुभव लेकर अपने सुझाव दे सकें. आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट को यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसमें आसान नेविगेशन, साफ-सुथरा इंटरफेस और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया है. वेबसाइट में किए गए सुधारों के सुझाव मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के छात्रों ने रेल मंत्री के साथ बातचीत के दौरान दिए थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो के भविष्य को नई दिशा देने के लिए केंद्रीय इस्पात मंत्री के समक्ष विधायक श्वेता सिंह ने रखा 13 सूत्री विकास एजेंडा

क्या हुआ है बदलाव?

• अनावश्यक कैप्चा और पॉप-अप से राहत
अब अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप, फ्लैशिंग ग्राफिक्स और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स को हटाया गया है.
• सभी श्रेणियों में सीट उपलब्धता की जानकारी
यात्रियों को सभी श्रेणियों में सीट उपलब्धता एक ही जगह दिखाई देगी.
• चेकआउट प्रक्रिया होगी तेज
बुकिंग के दौरान जरूरी स्टेप्स की संख्या कम की गई है, जिससे चेकआउट प्रक्रिया तेज होगी.
– बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं
यात्रियों के लिए सेव किए गए पैसेंजर डिटेल्स की सुविधा दी गई है, जिससे बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी.

यूजर फीडबैक के आधार पर आगे और सुधार किए जाएंगे

आईआरसीटीसी ने बताया कि बीटा वर्जन से मिलने वाले यूजर फीडबैक के आधार पर आगे और सुधार किए जाएंगे. आने वाले समय में नई वेबसाइट को नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन से भी जोड़ा जाएगा. रेलवे पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भी अपग्रेड कर रहा है. यह सिस्टम कई ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है और अपग्रेडेशन के दौरान इसे लगातार चालू रखना एक बड़ी चुनौती थी. नया रिजर्वेशन इंजन जल्द शुरू किया जाएगा. इसके बाद कुछ हफ्तों में आईआरसीटीसी का पूरी तरह नया पोर्टल यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *