रांची: सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, लापता युवती आगरा से सकुशल बरामद

Ranchi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने और उसे ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस...

Blackmailing
गिरफ्तार आरोपी

Ranchi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने और उसे ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर घर से लापता हुई 23 वर्षीय युवती को भी पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के आगरा से सकुशल बरामद कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता को आरोपी सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. इस प्रताड़ना और मानसिक तनाव से तंग आकर युवती बिना किसी को कुछ बताए अचानक अपने घर से लापता हो गई थी. बेटी के अचानक गायब होने से परेशान पिता ने इस संबंध में स्थानीय खरसीदाग ओपी में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और SSP राकेश रंजन के निर्देश पर मामले की जांच और युवती की बरामदगी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

बंगाल से दबोचा गया आरोपी

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लेते हुए आरोपी की घेराबंदी शुरू की. जांच के दौरान आरोपी का सुराग पश्चिम बंगाल में मिला. पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को धर-दबोचा. गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रियांशु डे उर्फ आदी उर्फ आदित्य वह नारकेलडांगा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल उसने युवती की तस्वीरें वायरल करने और ब्लैकमेलिंग के लिए किया था.

आगरा से सकुशल मिली युवती

एक तरफ जहां पुलिस की टीम आरोपी को दबोचने में लगी थी, वहीं दूसरी तरफ तकनीकी विश्लेषण के जरिए लापता युवती की लोकेशन ट्रैक की जा रही थी. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा में दबिश दी और युवती को वहां से पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल बरामद कर लिया.

यह भी पढ़ें: रांची: बुंडू रथ यात्रा को लेकर तैयारी तेज, पुलिस-प्रशासन ने संभाली कमान; सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *