झारखंड में बढ़ा मलेरिया का खतरा, पूर्वी सिंहभूम सबसे ज्यादा प्रभावित

Ranchi: मानसून के सक्रिय होते ही राज्य में मलेरिया का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी से...

RANCHI
झारखंड में बढ़ा मलेरिया का खतरा

Ranchi: मानसून के सक्रिय होते ही राज्य में मलेरिया का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी से जून 2026 तक राज्य में 16,728 मलेरिया के मामले सामने आए हैं. अकेले जून महीने में 4,386 नए मरीज मिले हैं.

पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम सबसे ज्यादा प्रभावित

राज्य में सबसे अधिक असर पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में देखने को मिला है. दोनों जिलों में मिलाकर 12,744 मरीज मिले हैं, जो राज्य के कुल मामलों का करीब 76 % है.

पूर्वी सिंहभूम में 89 नए मरीज मिले

पूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्य विभाग ने 10,357 लोगों की जांच की, जिसमें 89 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई. इनमें 66 मरीज प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (PF), 22 मरीज प्लाज्मोडियम विवैक्स (PV) और एक मरीज मिक्स संक्रमण से पीड़ित मिला. हालांकि जिले में अब तक किसी मौत की सूचना नहीं है.

स्वास्थ्य विभाग ने तेज किया अभियान

चाकुलिया के गोहालडांगरा गांव में ब्रेन मलेरिया का मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराई. प्रभावित इलाकों में कीटनाशक छिड़काव और एंटी लार्वा अभियान भी तेज कर दिया गया है.

ALSO READ: बुढमू CO सच्चिदानंदन की बेल पर ACB कोर्ट में हुई सुनवाई, ACB से केस डायरी तलब

डेंगू के 77 मामले

वहीं, राज्य में जनवरी से जून के बीच 77 डेंगू मरीज मिले हैं. इनमें 32 मामले जून महीने के हैं, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *