चतरा में सियासी गर्मी, CM पुतला दहन से पहले पुलिस की कार्रवाई

Chatra: BJP नेता और BJYM प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को BJP कार्यकर्ताओं ने CM हेमंत सोरेन का...

चतरा
CM पुतला दहन से पहले पुलिस की कार्रवाई

Chatra: BJP नेता और BJYM प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को BJP कार्यकर्ताओं ने CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का प्रयास किया. हालांकि सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोक दिया.

केसरी चौक पर पुलिस-कार्यकर्ताओं में बहस

BJYM जिलाध्यक्ष सुमन सौरव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में BJM कार्यकर्ता केसरी चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जैसे ही पुतला दहन की तैयारी शुरू हुई, पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक बहस हुई.

गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक प्रतिशोध

BJP कार्यकर्ताओं ने श्रीनिवास की गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. जिलाध्यक्ष सुमन सौरव ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है और BJP नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है.

ALSO READ: कोडरमा जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जयनगर प्रखंड की राशन दुकानों एवं JSFCI गोदाम का किया निरीक्षण

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

BJP नेताओं ने श्रीनिवास की जल्द रिहाई की मांग की और कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी. वहीं पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुतला दहन की अनुमति नहीं दी और स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *