कोडरमा जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जयनगर प्रखंड की राशन दुकानों एवं JSFCI गोदाम का किया निरीक्षण

Koderma: जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने शुक्रवार को जयनगर प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली (PDS) की राशन दुकानों...

राशन दुकान और JSFCI गोदाम का निरीक्षण करते जिला आपूर्ति पदाधिकारी
राशन दुकान और JSFCI गोदाम का निरीक्षण करते जिला आपूर्ति पदाधिकारी

Koderma: जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने शुक्रवार को जयनगर प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली (PDS) की राशन दुकानों तथा JSFCI गोदाम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था, खाद्यान्न के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी एवं अन्य अभिलेखों की जांच की. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन दुकानदारों को सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभुकों के बीच समय पर एवं पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

गोदाम में खाद्यान्न की गुणवत्ता और स्टॉक का किया सत्यापन

इसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जयनगर प्रखंड परिसर स्थित JSFCI गोदाम का निरीक्षण कर खाद्यान्न के भंडारण, रखरखाव एवं उठाव की व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता तथा स्टॉक का भी सत्यापन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे. DSO ने कहा कि जन वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.

ALSO READ: हजारीबाग में बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *