लोहरदगा: DC ने जिला कोषागार किया किया निरीक्षण, पंजियों और संचिकाओं का अवलोकन कर दिए जरूरी दिशा निर्देश

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय में संधारित विभिन्न...

Lohardaga: DC inspected the district treasury, observed the registers and files and issued necessary instructions.

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों, संचिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा उनके अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं नियमित संधारण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने अभिलेखों के संधारण में शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध अद्यतन बनाए रखने पर बल दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी पंजियों एवं अभिलेखों का निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संधारण सुनिश्चित करने को कहा. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोषागार में स्वीकृत एवं कार्यरत बल की स्थिति, कर्मियों की सेवा पुस्तिका, रोकड़ पंजी, भंडारण पंजी, आवंटन पंजी, इंडेक्स पंजी, विभिन्न विभागों से संबंधित रक्षी संचिकाओं तथा एलओसी संचिका सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियों एवं संचिकाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: रेलवे स्टेशन पहुंचे साउथ ईस्ट रेलवे के GM, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

Lohardaga: DC inspected the district treasury, observed the registers and files and issued necessary instructions.

अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन के दिए निर्देश

इस दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन एवं कार्यालय के कार्यों के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. इस अवसर पर कोषागार पदाधिकारी के प्रभार में अपर समाहर्त्ता जितेंद्र मुंडा व कोषागार कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *