West-Singhbhum: बंदगांव प्रखंड में पारंपरिक ग्रामों की पहचान, ग्राम सभाओं के गठन तथा उनकी भौगोलिक सीमाओं के निर्धारण के लिए प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया. इस संबंध में प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी(CO) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) भीषम कुमार ने की.
स्थानीय स्वशासन को मिलेगी मजबूती
बैठक को संबोधित करते हुए BDO भीषम कुमार ने कहा कि पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन से अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.
समिति करेगी पहचान और सीमांकन का कार्य
अंचल अधिकारी (CO) ने बताया कि गठित समिति पारंपरिक ग्रामों की पहचान, ग्राम सभाओं का गठन, उनकी भौगोलिक सीमाओं का निर्धारण तथा स्थानीय समुदाय, पारंपरिक नेतृत्व और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक तथ्यों का संकलन करेगी. समिति द्वारा तैयार अंतिम प्रतिवेदन जिला पंचायत राज कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम को भेजा जाएगा.
ALSO READ: झारखंड की पारंपरिक वनस्पति कुदरुम, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी मानी जाती है खास
