जमशेदपुर: साकची बाजार में फल व्यापारी के कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: साकची बाजार में शुक्रवार को एक फल व्यापारी के कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...

Jamshedpur
कर्मचारी के साथ मारपीट करता आरोपी

Jamshedpur: साकची बाजार में शुक्रवार को एक फल व्यापारी के कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना से कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, मानगो के शंकोसाईं निवासी फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी की फल गद्दी पर पहुंचे मोहम्मद फहीम पर कर्मचारी माधव चातर के साथ मारपीट करने का आरोप है. घटना के दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे.

घायल कर्मचारी आदिवासी समुदाय से

बताया गया कि घायल कर्मचारी माधव चातर आदिवासी समुदाय से है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. घटना के बाद फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी ने इसकी जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी. विकास सिंह ने तुरंत मामले की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फहीम को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो में मारपीट की पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: ADC ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *