Saraikela: ADC जयवर्धन कुमार ने खूँटपानी प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 83, 84, 93, 94 और 96 का निरीक्षण किया.इस दौरान SIR-2026 के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई.
डिजिटाइजेशन और सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरण, घर-घर सत्यापन और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति देखी गई. लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए BLO को समय-सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.
20 जुलाई तक ASDD VOTERS सूची तैयार करने का आदेश
अधिकारियों को 20 जुलाई तक ASDD VOTERS की सूची तैयार कर उसका डिजिटाइजेशन पूरा करने को कहा गया, ताकि BLO-BLA-2 की आगामी बैठक से जुड़े कार्य समय पर पूरे हो सकें.
पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने पर जोर
ADC ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना है. उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे.
ALSO READ: रांची: महामंडलेश्वर माता राजेश्वरी नंद गिरि महाराज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से की मुलाकात
नागरिकों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे गणना प्रपत्र सही तरीके से भरकर BLO को उपलब्ध कराएं और जरूरी दस्तावेज देकर SIR-2026 अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें. निरीक्षण के दौरान AERO, BLO सुपरवाइजर, BLO और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
