Bandgaon: कराईकेला में शुक्रवार को महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई. इससे पूर्व सिताहर चौक में सुबह से ही प्रभु के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. शाम को पंडीत जगदीष ठाकुर एवं भरत मिश्रा एवं ललित नारायण ठाकुर द्वारा विधिवत पूजा-अचर्ना कर प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के रथ को महाप्रभु के जयकार के उद्धोष के साथ सैंकड़ों भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ रथ को खींचा.
मौसीबाड़ी में बहुत धूमधाम के साथ किया गया प्रभु जगन्नाथ का स्वागत
श्रद्धालुओं द्वारा लड्डु का भोग चढ़ा कर भक्तों के बीच बांटा गया. देर शाम प्रभु का रथ मौसीबाड़ी पहुंचा. पुरनाडीह स्थित दुर्गा मंदिर मौसीबाड़ी को खास कर विशेष रूप से सजाया गया था. प्रभु जगन्नाथ का स्वागत मौसीबाड़ी में बहुत धूमधाम के साथ किया गया. गाजे-बाजे के साथ प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा को दुर्गा मंदिर के आसन में बैठाया गया और आरती की गई. इसके बाद प्रसाद का वितरण कर शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया.
सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे
इस मौके पर प्रशांत साहू, ललित नारायण ठाकुर, लोकनाथ सारंगी, बिट्टू मिश्रा, गिरधारी मंडल, शंकर महापात्र, बाबा सारंगी, कान्हा त्रिपाठी, कुना मिश्रा, दुलाल सेन, शम्भू महापात्र, अरूप चटर्जी, दोसो मंडल, परमेश्वर मंडल, दीप नारायण मंडल, लक्ष्मी नारायण मंडल, रयबु मंडल, सुबोध रक्षित, डॉ. तुलसी महतो आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: रांची: मोराबादी वेंडिंग जोन में 80 दुकानदारों को नोटिस, 48 घंटे में मांगा गया जवाब
