झारखंड के शहरी निकायों में सिटी मैनेजरों का बड़े पैमाने पर तबादला, रांची नगर निगम में तीन नए पदस्थापन

Ranchi: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्यभर के शहरी स्थानीय निकायों में कार्यरत संविदा आधारित सिटी मैनेजरों का...

झारखंड के शहरी निकायों में 27 सिटी मैनेजरों का तबादला
झारखंड के शहरी निकायों में 27 सिटी मैनेजरों का तबादला

Ranchi: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्यभर के शहरी स्थानीय निकायों में कार्यरत संविदा आधारित सिटी मैनेजरों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है. इस संबंध में नगर प्रशासन निदेशालय ने अधिसूचना जारी करते हुए 27 सिटी मैनेजरों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया. यह आदेश तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक लागू रहेगा. जारी आदेश के अनुसार, राजधानी रांची नगर निगम में तीन नए सिटी मैनेजरों की तैनाती की गई है. इनमें रंजीत सिंह (पूर्व पदस्थापन चतरा नगर परिषद), महेश जारिका (सरायकेला नगर पंचायत) और संतोष बेदिया (चाईबासा नगर परिषद) को रांची नगर निगम में पदस्थापित किया गया है. वहीं, रांची नगर निगम में कार्यरत मृत्युंजय कुमार का तबादला चतरा नगर परिषद तथा हेलाल अहमद खान का स्थानांतरण भी चतरा नगर परिषद में किया गया है.

श्रावणी मेले के बाद धनबाद में योगदान देंगे प्रकाश कुमार मिश्रा

आदेश के तहत धनबाद नगर निगम, चास नगर निगम, गिरिडीह नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, रामगढ़ नगर परिषद, सिमडेगा नगर परिषद, लोहरदगा नगर परिषद, विश्रामपुर नगर परिषद, बड़कीसरैया नगर पंचायत, चाकुलिया नगर पंचायत, जामताड़ा नगर पंचायत, डोमचांच नगर पंचायत और अन्य शहरी निकायों में भी सिटी मैनेजरों का स्थानांतरण किया गया है. नगर विकास विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि देवघर नगर निगम में पदस्थापित सिटी मैनेजर प्रकाश कुमार मिश्रा को श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद ही धनबाद नगर निगम में योगदान देना होगा, ताकि श्रावणी मेले के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो.

ALSO READ: पश्चिम सिंहभूम: कराईकेला में निकली भव्य रथ यात्रा, बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र संग प्रभु जगन्नाथ पहुंचे मौसीबाड़ी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *