बोकारो: कसमार में आयोजित हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Bokaro: कसमार प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत एएसडीडीएफ (ASDDF) सूची तैयार करने को लेकर BLA, BLO...

बोकारो
SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम

Bokaro: कसमार प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत एएसडीडीएफ (ASDDF) सूची तैयार करने को लेकर BLA, BLO सुपरवाइजर और वालंटियरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया, सूची तैयार करने के तरीके और निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई.

मतदाता सत्यापन की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी(SP) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सत्यापन के दौरान घर पर नहीं मिलने वाले मतदाताओं को अनुपस्थित श्रेणी में दर्ज किया जाएगा. वहीं स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर बस चुके मतदाताओं को स्थानांतरित, मृत मतदाताओं को मृत और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों को डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित किया जाएगा. इसके अलावा अन्य विशेष मामलों को भी निर्धारित श्रेणी में दर्ज करने का निर्देश दिया गया.

19 जुलाई तक ASDDF सूची अनुमोदन का निर्देश

अंचल अधिकारी(CO) ने कहा कि सत्यापित और पूरी तरह भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा. उन्होंने सभी BLA, BLO सुपरवाइजर और वालंटियरों को निर्देश दिया कि ASDDF सूची का मिलान 19 जुलाई तक BLO-2 मोबाइल एप के माध्यम से हर हाल में पूरा करें. उन्होंने कहा कि मतदाता सत्यापन का कार्य पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ किया जाए, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके.

ALSO READ: प्रसूता रीना देवी मौत मामला: भाजपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात, दोषियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

प्रशिक्षण में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में HDM किशोर कांत, राजस्व निरीक्षक (CI) जमील अहमद, BLO सुपरवाइजर रिजवान अहमद, मनोज कुमार, विमल कुमार राय, संतोष कुमार महतो, कफिल अहमद, फटीक चंद्र सहित बड़ी संख्या में BLA, BLO सुपरवाइजर और वालंटियर उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *