बोकारो: बेरमो के नावाडीह में भाकपा की हुंकार, जमीन-अस्पताल-शिक्षा मुद्दे पर आंदोलन की बनी रणनीति

Bokaro: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नावाडीह अंचल परिषद की बैठक शुक्रवार को गोनियाटो स्थित बिरसा मुंडा इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित की...

Bokaro
जनसमस्याओं पर भाकपा का हल्लाबोल

Bokaro: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नावाडीह अंचल परिषद की बैठक शुक्रवार को गोनियाटो स्थित बिरसा मुंडा इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित की गई. बैठक में पार्टी की मजबूती और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

दिल्ली मार्च को सफल बनाने का लिया संकल्प

बैठक की अध्यक्षता चेतलाल महतो ने की, जबकि संचालन पोखन महतो ने किया. इस दौरान आगामी 1 सितंबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया. पार्टी ने तय किया कि नावाडीह प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली मार्च में शामिल होंगे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जाएगी.

अगस्त में चलेगा जन जागरण अभियान

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ अगस्त महीने में पूरे प्रखंड में जन जागरण अभियान और पदयात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. भाकपा नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक पहुंच बनाई जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा.

स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी

बैठक में नावाडीह क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई. पार्टी नेताओं ने कहा कि गैरमजरूआ जमीन की रसीद काटने की प्रक्रिया शुरू करने, नवनिर्मित सरकारी पेंक अस्पताल को जल्द चालू करने और सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली कराने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा.

जनसरोकार के मुद्दों पर एकजुटता का आह्वान

बैठक में मौजूद भाकपा बोकारो जिला सचिव गणेश प्रसाद महतो और बोकारो थर्मल शाखा सचिव सह बेरमो अंचल सदस्य रामेश्वर साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया.

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर नुनुचंद महतो, डॉ. अब्दुल कासिम, हनीफ अंसारी, रीतलाल महतो, जानकी महतो, रामचंद्र यादव, रामकिशुन महतो, जुमावली अंसारी, बालेश्वर महतो सहित भाकपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: प्रसूता रीना देवी मौत मामला: भाजपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात, दोषियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *