बोकारो: प्रेमी की पिटाई के बाद थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी के घर गई प्रेमिका

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना में प्रेमी-प्रेमिका के बीच चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार प्रेमिका स्वेच्छा से अपने...

Bokaro Thermal Thana
एआई सांकेतिक इमेज

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना में प्रेमी-प्रेमिका के बीच चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार प्रेमिका स्वेच्छा से अपने प्रेमी के घर चली गई. गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत राजा बाजार नीचे टोला निवासी और रेलवे स्टेशन पर चाय दुकान चलाने वाले राजेश साव नामक व्यक्ति का पुत्र राहुल उर्फ अनु, गोविंदपुर डी पंचायत के बिरसा नगर की एक 20 वर्षीय युवती से प्रेम करता था. दोनों छिल्का पुल के समीप एक होटल में चाय-नाश्ता कर रहे थे, तभी युवती के भाई ने उन्हें देख लिया. इसके बाद युवती के भाई ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया.

प्रेमी-प्रेमिका ने बालिग होने की बात कहते हुए सुरक्षा व संरक्षण की मांग की

घायलावस्था में ही प्रेमी और प्रेमिका दोनों बोकारो थर्मल थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से अपने बालिग होने की बात कहते हुए सुरक्षा व संरक्षण की मांग की. इस बीच दोनों पक्षों की ओर से सैकड़ों की संख्या में लोग और युवक भी थाने में जमा हो गए. सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी वहां पहुंचे. थाने में पुलिस और स्थानीय प्रबुद्ध लोगों द्वारा दोनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे. दूसरी ओर, युवती के परिजनों ने उसे अपने साथ घर ले जाने से साफ इनकार कर दिया. अंततः प्रेमिका द्वारा थाने में लिखित रूप से रजामंदी देने के बाद पुलिस ने उसे युवक के परिजनों के साथ उसके घर भेज दिया.

यह भी पढ़ें: चाईबासा पुलिस की बड़ी सफलता, कुशनपुर हत्याकांड सुलझा; दो आरोपी गिरफ्तार

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *