दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: सतीश गोलचा हटाए गए, IB के ‘मास्टरमाइंड’ अनुराग कुमार बने नए पुलिस कमिश्नर, अचानक विदाई के पीछे की वजहें!

News Wave desk: देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार ने एक...

Major reshuffle in Delhi Police: Satish Golcha removed, IB 'mastermind' Anurag Kumar becomes new Police Commissioner, reasons behind sudden departure!

News Wave desk: देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त हुए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को उनके पद से हटा दिया गया है. शुक्रवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से उपराज्यपाल कार्यालय में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया. सतीश गोलचा की विदाई के साथ ही, 1994 बैच के बेहद अनुभवी और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के शहरी निकायों में सिटी मैनेजरों का बड़े पैमाने पर तबादला, रांची नगर निगम में तीन नए पदस्थापन

Major reshuffle in Delhi Police: Satish Golcha removed, IB 'mastermind' Anurag Kumar becomes new Police Commissioner, reasons behind sudden departure!

अचानक विदाई के पीछे की वजहें!

सूत्रों के मुताबिक, सतीश गोलचा को अचानक पद से हटाए जाने के पीछे कई प्रशासनिक और व्यावहारिक कारण माने जा रहे हैं. पिछले कुछ समय से दिल्ली में कई मुद्दों को लेकर प्रशासनिक गलियारों में कथित तौर परअसंतोष की सुगबुगाहट तेज थी. जिनमें राजधानी की सड़कों पर लगातार गहराता ट्रैफिक जाम, कानून व्यवस्था से जुड़े कुछ संवेदनशील मुद्दों से निपटने में कथित नाकामी और थानों में थाना प्रभारी की पोस्टिंग और तबादलों में कथित तौर पर हेरफेर और प्रभाव के आरोप.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *