Ranchi: राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. शनिवार को मामा ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
तेज रफ्तार का कहर, मौके पर तोड़ा दम
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी. हादसे की सूचना मिलते ही पंडरा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
