Chatra: चतरा जिले की प्रतापपुर पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को शिकायत मिलने के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया. पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को प्रतापपुर थाने में नाबालिग से छेड़छाड़ का एक आवेदन प्राप्त हुआ था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फौरन प्रतापपुर थाना कांड संख्या 65/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इसके तुरंत बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया और नामजद आरोपी ललन साव (निवासी- टंडवा, थाना- प्रतापपुर) को दबोच लिया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. चतरा पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए यह कड़ा संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही, पुलिस ने आम जनता से महिला सशक्तिकरण की मुहिम में सहयोग की अपील की है.
यह भी पढ़ें: डॉ. अंजना वर्मा बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की नई अध्यक्ष, सेवा और महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प
