Ranchi: राजधानी रांची के एवीएन ग्रैंड होटल में शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची (डिस्ट्रिक्ट 325) का भव्य इंस्टॉलेशन सेरेमनी अत्यंत गरिमामय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस समारोह में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई, जिसमें डॉ. अंजना वर्मा को सर्वसम्मत से क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया.
दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना से हुआ कार्यक्रम का आगाज
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और इनर व्हील की पावन प्रार्थना के साथ हुई. इसके बाद, सत्र 2026–27 की नई टीम ने पूरी निष्ठा के साथ अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार संभाला.
यह भी पढ़ें: रिम्स आश्रयगृह की बदहाली पर भड़के संजय सेठ, बोले- ‘गरीबों की सेवा के लिए बनवाया था, कमाई का जरिया बना दिया’
नई कार्यकारिणी समिति का गठन
क्लब को सुचारू रूप से चलाने और सामाजिक कार्यों को नई गति देने के लिए इन पदाधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालीं.
अध्यक्ष: डॉ. अंजना वर्मा
उपाध्यक्ष: पूनम यादव
सचिव: तनुजा अधिकारी
कोषाध्यक्ष: अमिता अग्रवाल
आईएसओ: वर्तिका
संपादक: डॉ. शैल सिंह

सेवा और सशक्तिकरण ही हमारा लक्ष्य: डॉ. अंजना वर्मा
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने क्लब की भविष्य की रूपरेखा साझा करते हुए कहा, आगामी वर्ष में हमारी प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करना है. क्लब इस सत्र में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं के संचालन पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा. समारोह की मुख्य अतिथि, पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पूनम प्रकाश ने नई टीम को बधाई देते हुए इनर व्हील की मूल भावना मैत्री और सेवा को और मजबूत करने का संदेश दिया. विशिष्ट अतिथियों में शामिल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण, सीजीआर माला श्रीवास्तव और इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा की सदस्याओं ने भी नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.
