Ranchi: कांटाटोली चौक के पास युवक मो. समीर उर्फ सोनू पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बलदेव सहाय लेन निवासी मो. असलम तथा कसाई मोहल्ला, गुदड़ी चौक निवासी संतु उर्फ जुबरैल कुरैशी शामिल हैं. मामले में पीड़ित के छोटे भाई मो. आरिफ उर्फ गुड्डू ने लोअर बाजार थाना में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
पुराने आपसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने का आरोप
आरोप है कि पुराने आपसी विवाद को लेकर मो. आरिफ उर्फ गुड्डू के बड़े भाई मो. समीर उर्फ सोनू को कांटाटोली चौक के पास जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया.
