न्यूज वेव डेस्क
CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. मुख्य परीक्षा के बाद इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए डिजिटल मार्कशीट भी जारी कर दी है, जिसे डिजिलॉकर से डाउनलोड किया जा सकता है.
यहां देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र CBSE Results Portal और DigiLocker पर जाकर अपना रिजल्ट व मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे.
96.78% रहा कुल पास प्रतिशत
सीबीएसई के अनुसार, मुख्य परीक्षा और सेकेंड बोर्ड परीक्षा के संयुक्त परिणाम में इस वर्ष 96.78 फीसदी छात्र सफल रहे. यह पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है.
मुख्य परीक्षा में जहां 93.70% छात्र पास हुए थे, वहीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा के बाद हजारों छात्रों ने अपने अंक बेहतर किए और कई कम्पार्टमेंट अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल की.
सेकेंड बोर्ड परीक्षा के प्रमुख आंकड़े
पंजीकृत छात्र: 6,64,027
परीक्षा में शामिल हुए: 6,63,777
इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने वाले: 5,13,955
बेहतर अंक हासिल करने वाले: 3,08,095 (59.95%)
कम्पार्टमेंट अभ्यर्थी: 1,49,822
कम्पार्टमेंट में सफल छात्र: 78,503 (52.40%)
कुल संयुक्त पास प्रतिशत: 96.78%
NEP 2020 के तहत दो चरणों में हुई परीक्षा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत इस वर्ष सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की. पहली परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 और सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच हुई. बोर्ड का कहना है कि दो चरणों वाली व्यवस्था से छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का अतिरिक्त अवसर मिला. अब सफल छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर आगे की प्रवेश प्रक्रिया में इसका उपयोग कर सकते हैं. वहीं जिन छात्रों ने इम्प्रूवमेंट परीक्षा दी थी, उनके संशोधित अंक भी डिजिटल रिकॉर्ड में अपडेट कर दिए गए हैं.
ALSO READ:National Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान, कार्तिक आर्यन और ममूटी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान
