देशभर में मानसून रहेगा सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

News Wave Desk : देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों...

मानसून रहेगा सक्रिय

News Wave Desk : देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है. मानसून की सक्रियता के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि लगातार बारिश के कारण कुछ इलाकों में पानी के जमा होने से आम जनजीवन प्रभावित सकती है.

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील   

मौसम विभाग ने असम, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं बिहार और झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर आंधी-तूफान और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. मानसून के सक्रिय रहने के कारण आने वाले दिनों में भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

सावधानी बरतने की अपील   

 

Also Read : TPC सुप्रीमो ब्रजेश का करीबी नरेश गंझू गिरफ्तार, धमनियां पिकेट में रखकर हो रही पूछताछ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *