पलामू : सगाई समारोह में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में दूल्हे की दो बहनें घायल

Palamu : मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी के किनारे राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित एक सगाई समारोह के दौरान वर और वधु...

सगाई समारोह

Palamu : मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी के किनारे राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित एक सगाई समारोह के दौरान वर और वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. जिसमें दूल्हे की दो बहनें घायल हो गई. जानकारी के अनुसार, वर पक्ष पलामू जिले के चैनपुर के बंधुआ गांव का रहने वाला है. जबकि वधु पक्ष चैनपुर प्रखंड के सेमराटांड गांव का निवासी है. सगाई समारोह राम जानकी मंदिर में चल रहा था. इसी दौरान वधु पक्ष के कुछ लोग भोजपुरी गाने बजाकर नृत्य करने की बात कर रहे थे. इस पर वर पक्ष के लोगों ने मंदिर परिसर का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थल होने के कारण वहां भोजपुरी गाना बजाना और डांस करना उचित नहीं होगा.

बीच-बचाव करने में महिलाएं हुई बेहोश

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. आरोप है कि वधु पक्ष के लोगों ने लड़के के भाई के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंची दूल्हे की दो बहनों को भी धक्का दे दिया गया. जिससे दोनों बेहोश होकर गिर गई. घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायल महिलाओं को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

 

ALSO READ : TPC सुप्रीमो ब्रजेश का करीबी नरेश गंझू गिरफ्तार, धमनियां पिकेट में रखकर हो रही पूछताछ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *